रायपुर:। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 7 जुलाई को साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में जवान किसान संविधान के नाम से आमसभा को सम्बोधित करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव जरिता , सहसचिव विजय जांगिड़, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रायपुर स्थित स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।









