रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की समस्त प्रदेशवासियों एवं योग साधकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहायोग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। यह आत्मानुशासन और आत्म-साक्षात्कार के माध्यम से शरीर, मन और आत्मा को संतुलन में लाती है।उन्होंने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के रणजीता स्टेडियम में नागरिकों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।







