रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 16 और 17 जून को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों में सुशासन और विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विचार-विमर्श करना था।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला अगस्त 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने वाली राष्ट्रीय बैठकNational Meet 2.0 with the theme “Leveraging Space Technology & Applications for Viksit Bharat 2047” की तैयारी का हिस्सा रही। इस बैठक में छत्तीसगढ़ को राज्य की भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक दस्तावेज तैयार कर प्रस्तुत करना है।
इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के वैज्ञानिक, इसरो के वैज्ञानिक डॉ. आनंद अरूर, रीजनल रिमोर्ट सेंसिंग सेटर नागपुर एवं डॉ. अनूप दास, स्पेस एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद, अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले सहित छत्तीसगढ़ शासन के चिन्हित 28 विभागों के 73 अधिकारी उपस्थित थे।








