बीजापुर :जिले में प्रथम बार राज्यपाल का आगमन हुआ। रमेन डेका पहले राज्यपाल हैं जो बीजापुर जिले के प्रवास पर आए। उन्होंने विकास कार्यों का अवलोकन किया और जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
विभागवार समीक्षा करते हुऐ राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर में व्याप्त कठिनाईयों के बावजूद जिला प्रशासन द्वारा जनहित के कार्याे तथा केद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन पर जिला प्रशासन की सराहना की।
बिहान समूह की महिलाओं के आजिविका गतिविधियों को जानकर खुशी जाहिर की। महिलाओं ने अपनी आर्थिक गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। श्री डेका ने बीजापुर जैसे माओवाद प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास के साथ-साथ लोगों को समुचित रूप से योजनाओं से लाभान्वित कर उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार लाने पर जोर दिया। गारमेंट फैक्ट्री में नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार देने की योजना की सराहना करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित करें।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया, शिलान्यास
- चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला
- स्पेस ऑन व्हील्स’ बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय
- यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन








