रायपुर, :छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें हड़ताल के कारण अटके कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। गुरुवार रात हड़ताल खत्म कर पटवारी संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और यहां मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छात्र एवं युवा वर्ग के कार्यों को तत्परता से करने के सख्त निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि सरकार ने भारी संख्या में नौकरी का पिटारा खोल दिया है, जिससे प्रदेश में युवा वर्ग उत्साहित हैं। सभी को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। इस दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम गढ़ रही है। इस स्थिति को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर पटवारियों की हड़ताल खत्म हो गई है।






