बिलासपुर :केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श अरुण साव ने आज सरकंडा खेल परिसर में आयोजित समारोह में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 39 करोड़ 04 लाख रुपए से अधिक लागत के 20 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इन कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि अतिरिक्त देने की भी घोषणा की। इनमें इन प्रमुख रूप से कोनी मंगला में 24 करोड़ 27 लाख की लागत से लोधीपारा सरकंडा कोनी मार्ग के अरपा नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य और पौंसरा में पांच करोड़ 18 लाख की लागत से सेलर पौंसरा मार्ग में खारुन नदी पर उच्च स्तरीय पुल, सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल है। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर एक गारंटी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। हमारी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में लोगों की बेहतरी के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे लोगों का जीवन स्तर तेजी से सुधर रहा है।









