
Oplus_131072
रायपुर:हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के मामले में रायपुर के लाखों वाहन मालिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए अनियमितता दूर करने, व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर 27 मई को प्रातः 11 बजे कांग्रेसजन परेशान नागरिकों के साथ आरटीओ का घेराव करेंगे।
विकास उपाध्याय पूर्व राष्ट्रीय सचिव AICC एवं पूर्व विधायक ने कहा प्रदेश में लगभग 40 लाख वाहनों के नंबर प्लेट बदली जानी है ।अकेले रायपुर जिले में 10 लाख नंबर प्लेट लगाई जानी है । नंबर प्लेट लगाने के लिए जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई है उसमें दस प्रतिशत काम ही अभी तक पूरा हो पाया है और वाहन मालिकों पर चालान की तलवार लटकने लगी है ।*
*नंबर प्लेट लगाये जाने वाले स्थान पर शासकीय कर्मचारी की अनिवार्य रूप से ड्यूटी लगाई जाने, नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में कवर की बिक्री पूरी तरह बंद करने, नंबर प्लेट लगाने के लिए दी गई तिथि पर नंबर प्लेट उपलब्ध कराने ,आगंतुक वाहन मालिकों के साथ अपमानजनक व्यवहार रोकने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के द्वारा की जाने वाली चालानी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग आरटीओ के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ( जिनके पास परिवहन विभाग भी है ) से की जावेगी ।कांग्रेसजनों के साथ ही नंबर प्लेट लगाने को लेकर परेशान हो रहे नागरिक 27 मई को प्रातः 11 बजे आरटीओ कार्यालय रावाभाठा- भनपुरी,बंजारी माता मंदिर के सामने पहुंच कर सहयोग प्रदान करें ।







