
नवागढ़: शासकीय के.आर.डी. महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग, क्रीड़ा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वाधान में “MY SAFE INDIA” के अंतर्गत महिला आत्मरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कल 20 मई को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया है।
प्रो. गिरीश कांत पाण्डेय प्राचार्य शास.के.आर.डी. महाविद्यालय नवागढ़ ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में दिव्या पोटाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नवागढ़, अध्यक्षता जाहिद बेग, महाविद्यालयीन जनभागीदारी अध्यक्ष एवं आत्मरक्षा विशेषज्ञ के रूप में हर्षा साहू, सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी होंगे। यह कार्यशाला सभी महिलाओं के लिए है। इस कार्यशाला में महिलाओं को उनके पास उपलब्ध दैनंदिनी वस्तुओं का उपयोग करके अपनी आत्मरक्षा कैसे किया जाना है, इसका उपाय का प्रशिक्षण विशेषज्ञ द्वारा दिया जायेगा।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी महिला प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं सभी छात्राओं के अतिरिक्त बाहरी महिलाऐं भी उपस्थित होंगे।








