
रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन की अभिनव पहल ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश में पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में एक सशक्त प्रयास सिद्ध हो रहा है। इसके अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम क्षेत्र बिलासपुर के दो हितग्राहियों रीना यादव एवं सीमा बघेल को नवीन राशनकार्ड प्रदान किया गया।
बिलासपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 2 की निवासी रीना यादव ने प्राथमिकता श्रेणी में राशनकार्ड हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। जांच में यह पाया गया कि वह असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं तथा उनका नाम श्रमिक कार्ड में श्रेणीबद्ध मजदूर (रेजा, कूली) के रूप में अंकित है। निर्धारित मापदंडों की पूर्ति उपरांत उन्हें नवीन प्राथमिकता राशनकार्ड जारी किया गया।









