रायपुर:7वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार के अलग अलग स्थानों पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत “कलारिपयात्तु” मार्शल आर्ट खेल का आयोजन 11 से 13 मई 2025 को बिहार के गया शहर में किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के 11 खिलाड़ियों सहित 15 सदस्यीय दल भाग ले रहा है।
जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने राज्य कलारिपयात्तु संघ के महासचिव कमलेश देवांगन ने बताया कि आज 12 मई को सम्पन्न “लॉन्ग स्टफ लाठी इवेन्ट” में कोरबा की रागिनी और तवर्णा पटेल की टीम ने लॉन्ग स्टफ लाठी फाइट का शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को पहला काँस्य पदक दिलाया तथा कोरबा जिले, छत्तीसगढ़ को गौरवांवित किया। कलारिपयात्तु खेल में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में कल 11 मई को छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता था और आज काँस्य पदक हासिल कर राज्य को कुल पदकों की संख्या 02 पहुँचाई। कलारिपयात्तु खेल प्रतियोगिता का अन्तिम दिन है और कल भी पदक जीतने की संभावनाएं हैं।








