रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “म्यू थाई स्पोर्ट्स एसोसिएशन हरियाणा” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 09 से 14 जून 2025 तक MD यूनिवर्सिटी, रोहतक (हरियाणा) में किया जा रहा है।
राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने बताया कि इस राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू ओपन एयर थिएटर, दल्लीराजहरा जिला बालोद में 02 – 03 मई 2025 को 24वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला म्यू थाई संघ बालोद एवँ राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे रायपुर ने सर्वाधिक 36 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। बालोद द्वितीय, बस्तर तृतीय और कोरबा चतुर्थ स्थान पर रहा। राज्य म्यूथाई प्रतियोगिता में अम्बिकापुर, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 175 खिलाड़ियों अधिकारियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर आयु & वजन वर्ग अनुसार लगभग 70 सदस्यीय दल आगामी 6वीं UMAI राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप रोहतक में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।
सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों ने विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया।
राज्य म्यू थाई संघ ने रायपुर के उभरते हुए सक्रिय युवा नेता आंजनेय शुक्ला को “मानद उपाध्यक्ष” बनने की पेशकश की जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर छत्तीसगढ़ राज्य में म्यूथाई खेल और खिलाड़ियों के विकास में अपना हरसंभव योगदान देने की अपनी हार्दिक इच्छा जाहिर की। आंजनेय शुक्ला को शाल श्रीफल भेँट कर म्यूथाई परिवार में स्वागत किया गया।
केंद्रीय मंत्री के निज सचिव सिद्धांत शर्मा ने केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया के साईकल चालन के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने हफ्ते में एक दिन का समय देने का आव्हान किया। उन्होंने कहा खिलाड़ी या तो जीतता है या सीखता है खिलाड़ी का स्पर्धाओं में खेलना जीवन प्रबंधन का सशक्त माध्यम है।








