रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल त्रिपुरा प्रवास के दौरान पावन शक्तिपीठ मातेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर, उदयपुर में माता के दर्शन का किये।।
51 शक्तिपीठों में से एक, यह वह दिव्य स्थान है जहाँ माता सती का दायां चरण गिरा था। मां त्रिपुर सुंदरी, जिन्हें राजराजेश्वरी भी कहा जाता है, सौंदर्य, शक्ति और करुणा की प्रतीक हैं।उन्होंने कहा माताबाढ़ी पहाड़ी पर विराजमान मातेश्वरी के इस मंदिर की भव्यता, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा हर भक्त के मन को गहराई से छू लेती है। हजारों वर्षों से यह धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है।उन्होंने मां से प्रार्थना की, कि वो देश, प्रदेश और हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।

ब्रेकिंग
- हसदेव बांगो परियोजना- बैराज गेटों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए 3.83 करोड़ रूपए की स्वीकृति
- छत्तीसगढ़ में झमाझम हुई बारिश:राज्य में 647.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसानों को मिल रहा आय बढ़ाने का अवसर
- तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ निकलेगी ‘तिरंगा साइकिल यात्रा 2026: कल्पना योगेश तिवारी








