दिल्ली:एक लड़का घने जंगलों में भेड़ें चरा रहा होता है तभी उसके पास एक फोन आता है, फोन पर उसका दोस्त होता है और वह कहता है,बिरदेव तू पास हो गया, तू पास हो गया, तेरी UPSC में 551वीं रैंक आई है, तू अफ़सर बन गया।यह सुनकर बिरदेव की आंखों में आंसू आ जाते हैं क्योंकिबिरदेव एक बेहद ही ग़रीब परिवार से आते हैं, वह भेड़ें और बकरियों को चराने का काम करते हैं, उनके पिता जी भी यही करते हैं,बिरदेव का आर्थिक तंगी से लड़ते हुए देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अद्वितीय है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कागल तहसील में यमगे गांव के बिरदेव सिद्धप्पा डोणे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सर्विस परीक्षा 2024 में 551वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया. इस सफलता के बाद वह IPS अधिकारी बनने जा रहे हैं. जब यूपीएससी सिविल सर्विसेज के फाइनल रिजल्ट घोषित हुए, तब बिरदेव कर्नाटक के बेलगांव में अपने चाचा की भेड़-बकरियां चरा रहे थेजब UPSC का परिणाम घोषित हुआ, तब बिरदेव को इसकी जानकारी नहीं थी. वह बेलगांव में बकरियों के बाल काटने में व्यस्त थे. उनके दोस्त ने फोन कर बताया, “दोस्त, तुम पास हो गए, तुम्हारा नाम सूची में है.” यह सुनकर बिरदेव बहुत खुश हुए








