दिल्ली:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल संसद की रसायन एवं उर्वरक संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री कीर्ति आज़ाद जी के नेतृत्व में समिति संबंधी शैक्षणिक भ्रमण के प्रथम दिन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे
इस दौरान समिति के अन्य सदस्यों के साथ बृजमोहन अग्रवाल नेत्रिपुरा सरकार द्वारा आयोजित बाँस मिशन (Bamboo Mission) की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाँस से निर्मित विविध उपयोगी उत्पादों तथा स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसके योगदान की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा यह देखना अत्यंत प्रेरणादायक रहा कि किस प्रकार पारंपरिक संसाधनों से आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कार्य हो रहा है।
इसके पश्चात उज्जयंत महल में आयोजित लाइटिंग शो एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में शामिल होकर त्रिपुरा की पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को गहराई से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास, नवाचार एवं पारंपरिक संसाधनों के समुचित उपयोग की दिशा में हो रहे कार्यों से अत्यंत प्रभावित हूँ।








