रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिला प्रवास के दौरान ग्राम सकरेली (बा) पहुंचकर प्रधामंत्री आवास योजना के कार्यों का अवलोकन किया। श्री डेका प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित विभिन्न हितग्राहियों के घर स्वयं पहुंचे स राज्यपाल को अपने गाँव में देख ग्रामीण, महिलाए, बुजुर्ग व बच्चे बहुत ही खुश हो गए। श्री डेका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री दाऊराम राठौर और श्री नवधा राठौर के पक्के आवास का निरिक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने श्री रामाशंकर चौहान के निर्माणाधीन आवास निर्माण कार्य का भी निरिक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए स इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राही ने राज्यपाल को आभार पत्र, साल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

ब्रेकिंग
- ’राखी के धागों के साथ सीमा पर सैनिकों तक पहुंचेंगी कवर्धा की बहनों की, शुभकामनाएं
- छात्रावासी बच्चों के बीच पहुंचे, उप मुख्यमंत्री
- नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री
- उप मुख्यमंत्री ने किया, पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा
- शिव नाम से समस्त पातक नष्ट हो जाते हैं:- डॉ.स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज








