रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “महतारी वंदन अभिनंदन” कार्यक्रम में महिला पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिला पत्रकारों ने मीडिया में महिलाओं की भूमिका पर खुलकर चर्चा की। महिला पत्रकारों ने कहा कि महिला पत्रकार राजनीति, अपराध, खेल सहित हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें बराबरी का अवसर मिले। उन्होंने कामकाजी महिलाओं के लिए बनाए जा रहे छात्रावासों की सराहना की और कहा कि यह पहल महिलाओं को घर से दूर भी सुरक्षित माहौल प्रदान करेगी। इससे अब अभिभावक अपनी बेटियों के करियर को लेकर निश्चिंत हो सकेंगे। उन्होंने पत्रकारों की सम्मान निधि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ब्रेकिंग
- हसदेव बांगो परियोजना- बैराज गेटों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए 3.83 करोड़ रूपए की स्वीकृति
- छत्तीसगढ़ में झमाझम हुई बारिश:राज्य में 647.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसानों को मिल रहा आय बढ़ाने का अवसर
- तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ निकलेगी ‘तिरंगा साइकिल यात्रा 2026: कल्पना योगेश तिवारी






