रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर की सड़कों को जाम मुक्त और यातायात को सुगम बनाने के लिए आज एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।बृजमोहन अग्रवाल ने
✅ वीआईपी चौक और रिंग रोड पर ट्रैफिक समस्या के समाधान हेतु निर्देश।
✅ कमल विहार समेत अन्य स्थानों पर ग्रेट सेप्रेटर निर्माण की योजना तैयार करने का निर्देश।
✅ ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण पर विस्तृत चर्चा।
✅ रायपुर-बलौदा बाजार-सारंगढ़ रोड के उन्नयन के लिए समीक्षा व निर्देश।
✅ लंबित कार्यों की रिपोर्ट मांगकर जल्द पूर्णता के निर्देश दिए।उन्होंने कहा रायपुर की यातायात समस्या का स्थायी समाधान हमारी प्राथमिकता है। हम राजधानी को आधुनिक और सुगम यातायात प्रणाली से युक्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।







