
रायपुर,:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तीसरे चरण के तहत कटघोरा में चुनाव सामग्री वितरण कार्य के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले छह कर्मचारियों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग द्वारा इन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।








