रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से 2007 में जिस राजभाषा आयोग का गठन किया था, आज वह एक वटवृक्ष बन चुका है और अपनी छांव में भाषा-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के आठवें प्रांतीय सम्मेलन के समापन समारोह में प्रदेश भर से आए 450 से अधिक साहित्यकारों ने हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रचार-प्रसार पर गहन चर्चा की।यह सम्मेलन छत्तीसगढ़ी प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा “विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़” की परिकल्पना को साकार करने में हमारी भाषा और संस्कृति की अहम भूमिका है। छत्तीसगढ़ को गौरव दिलाने वाले सभी साहित्यकारों और भाषाविदों को मेरा नमन!

ब्रेकिंग
- प्रधानमंत्री आशा योजना के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा
- “मोर गांव मोर पानी“ अभियान बना जल संरक्षण की नई राह
- 33 हजार किसानों को मिली 113.47 करोड़ रुपए की अग्रिम सहायता
- 7.14 लाख से अधिक संग्राहकों को मिलेगा 162.32 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक
- क्रूड आयल के दाम घटे, पेट्रोल डीजल के दाम में कमी नही – कांग्रेस






