
दिल्ली:हरियाणा के जींद की निवासी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। आज दिल्ली में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। वह भी हरियाणा से ही संबंध रखते थे।
दिल्ली चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से चुनाव जीती थीं। उन्होंने शिक्षा में एलएलबी की है। रेखा गुप्ता की पहले से ही काफी मजबूत दावेदारी माने जा रही थी। जींद के अंतर्गत जुलाना उपमंडल के नदंगढ़ गांव में 1974 में जन्मी रेखा गुप्ता जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी।इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई।रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव और प्रधान भी रहीं। रेखा का परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा कभी-कभार जुलाना भी आती हैं, जहां वह गांव भी जाती हैं।









