
दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बना पंजाब का प्रभार दिया गया है। पार्टी के प्रभारी महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुशंसा के बाद नियुक्ति आदेश जारी किया है।भूपेश बघेल के अतिरिक्त राज्यसभा सदस्य सैय्यद नासिर हुसैन को भी महासचिव बनाया गया।











