रायपुर: मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बसंत पंचमी के सुअवसर पर खारुन नदी के किनारे गोमची स्थित मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मुलाकात की।
यह जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ भाजपा के के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम पहुँचे थे।उन्होंने निवास रत वृद्धों से मुलाकात की।साथ ही आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ भाजपा के के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने वृद्ध जनों को संबोधित किया।श्री जामवाल ने कहा आज बसंत पंचमी के सुअवसर पर आप बुजुर्गों से मुलाकात कर मन प्रफुल्लित है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी भी उपस्थित थी।












