रायपुर:शिक्षा सचिव कोमल परदेशी ने आज गरियाबंद जिले का दौरा कर स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की स्थिति का जायजा लिया। शिक्षा सचिव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारूका एवं मालगांव के निरीक्षण के दौरान कक्षा 8वीं के छात्रों के अधिगम स्तर में भारी गिरावट और विद्यार्थियों की विषयगत समझ अत्यंत कमजोर पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसके लिए शाला के प्रधान पाठक ललित कुमार साहू (बारूका) और संकुल समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (मालगांव) को पूर्ण रूप से उत्तरदायी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में संभागीय संयुक्त संचालक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने जुनवानी नर्मदा धाम में की पंच कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ की परिक्रमा
- फसल बदली, बदली किस्मत…किसान की लाखों में कमाई
- मुख्यमंत्री ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
- गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन
- नेशनल चैंपियनशिप में महासमुंद के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने जीता 01 स्वर्ण, 01 कांस्य पदक








