रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका की अध्यक्षता में आज गरियाबंद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करते हुए शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अपेक्षा की। उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सुपोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों एवं आयोजनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने जिले में कौशल विकास अंतर्गत किये जा रहे कार्यो की जानकारी लेकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने आजीविका मूलक गतिविधियों में संलग्न करने की अपेक्षा की। उन्होंने पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियो में महिलाओं को जोड़कर उनका कौशल उन्नयन के साथ आर्थिक विकास को भी बेहतर करने के सुझाव दिये। राज्यपाल श्री डेका ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए रेडक्रॉस की गतिविधियों को सक्रियता के साथ आयोजित करने के सुझाव दिये। साथ ही हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के सुझाव दिये।

ब्रेकिंग
- 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र देकर कराया जा रहा विद्यालय प्रवेश
- पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल
- भिक्षावृत्ति और सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान व पुनर्वास पर फोकस
- वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से सुधरी फसल की गुणवत्ता
- उसपारी बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.69 करोड़ रूपए स्वीकृत









