रायपुर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने भी राज्यपाल श्री डेका को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। समारोह में जनप्रतिनिधिगण, पद्मश्री पुरस्कृत, राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, सेना एवं पुलिस के अधिकारी, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत पुलिस अधिकारी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, राज्य वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चे, राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राज्यपाल श्री डेका को सभी ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।








