
रायपुर: अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हिरासत में लिया गया।मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक जुहू पुलिस स्टेशन से इस संदिग्ध के बारे में सूचना मिली कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है और उन्होंने संदिग्ध की तस्वीर साझा की। संदिग्ध को दुर्ग RPF पोस्ट लाया गया और वीडियो कॉल के माध्यम से मुंबई पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया गया। संदिग्ध को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम आज रायपुर पहुंचेगी।








