रायपुर: छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति एवं विप्र शक्ति महिला मंडल द्वारा सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह विप्र भवन में मंत्रोच्चार और वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के प्रदेश भर के 50 से अधिक बटुकों का उपनयन संस्कार तेल -हल्दी, मुंडन ,नह डोरी आदि विधि एवं वैदिक रीति के साथ मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।

उपनयन संस्कार अवसर पर समस्त बटुकों के परिवार और रिश्तेदारों सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान किये। यह जानकारी देते हुए विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि उपनयन संस्कार को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी इसका आयोजन धूमधाम से किया। उपनयन संस्कार संपन्न होने के बाद अंत में भी विप्र भवन से सुहागा मंदिर तक बैंड बाजे के साथ बारात शोभायात्रा के रूप में निकली तो ब्राह्मण पारा के सभी घर से लोग निकालकर बटुकों को आशीर्वाद दिए। सुहागा मंदिर में भगवान राधा कृष्ण से आशीर्वाद प्राप्त कर और प्रसाद ग्रहण करके बटुकों के लिए स्मरणीय उपनयन संस्कार समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर यजमान अशोक दीवान ,व्यास नारायण शुक्ला ,सुरेंद्र शुक्ला, बीजापुर से सेवानिवृत्त कलेक्टर अनुराग पाण्डेय,संजय दीवान ,नटराज शर्मा, प्रो. ध्रुव पांडेय, डॉ.मेघेश तिवारी, हरीश मिश्रा ,राजेन्द्र तिवारी, प्रकाश तिवारी,सुनील पाण्डेय सहित विप्र शक्ति महिला मंडल से प्रीति शुक्ला, विभा तिवारी ,रत्ना मिश्रा, पदमा दीवान , सुनीता मिश्रा, सरिता शर्मा, सुषमा तिवारी ,मीनू शर्मा एवं ममता शर्मा सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।






