रायपुर:रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रायपुर नगर निगम के कार्य को भारत सरकार ने सराहा।क्रेडाई के सहयोग से रायपुर शहर में केवल दो माह के भीतर 900 से अधिक रेन वाटर पिट तैयार किए गए।जल संरक्षण दिशा में यह महत्वपूर्ण प्रयास है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव सिंह और निगमायुक्त अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में निष्पादित कार्य को भारत सरकार ने सर्वोत्कृष्ट कार्य मानते हुए देशभर के नगरीय निकायों के लिए इसे प्रेरक बताया है।









