
रायपुर:स्वास्थ्य संवर्द्धन के लिए एरोबिक्स, जुंबा, सड़क सुरक्षा तथा मतदाता जागरूकता हेतु संगीतमय नुक्कड़ नाटक सहित अन्य रोचक कार्यक्रमों के साथ कैंसर से बचाव के उपायों तथा उपचार के प्रबंधों के बारे में विस्तार से बताया गया।
जन जागरूकता रैली/वॉकथॉन कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सी.आर.पी.एफ. पुलिसकर्मियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थानों के प्रतिनिधि, योग साधक, खिलाडी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।









