रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला , वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा 16 वीं राज्य स्तरीय “टीचिंग लर्निंग मटेरियल” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने-अपने वर्किंग मॉडल को प्रदर्शित किया ।जिसके अंतर्गत पर्यावरणीय समस्याओं से संबंधित तथा भविष्य में होने वाली सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु तरह-तरह के वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक गण भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षणार्थियों में बौद्धिक स्तर का विकास करना है। जिससे विद्यार्थि स्वयं को नवाचार से जोड़ सकें एवं अध्ययन अध्यापन के साथ दक्षता और कुशलता हासिल कर सके ।
शिक्षा विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ .दिव्या शर्मा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों का महत्व बताते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉ मधु अग्रवाल (पं. रवि. शुक्ल वि. वि.), डॉ मोनिका चौबे (क्रूति स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज) एवं साधना शर्मा ग्रेसियस कॉलेज ऑफ एजुकेशन)उपस्थित थी।

16 वीं राज्य स्तरीय “टीचिंग लर्निंग मटेरियल” प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृति स्कूल आफ मैनेजमेंट के यशराज देवांगन ने प्राप्त किया ।दूसरा स्थान पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की छात्रा प्रियंका ठाकुर ने तथा स्पेक्ट्रम कॉलेज के दर्शन साहू तीसरे स्थान पर रहे ।प्राचार्य डॉ मेघेश तिवारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया
।इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक गण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। विप्र पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी मॉडल का अवलोकन कर रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त किया।















