
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “.इस साल युवा महोत्सव को अलग तरीके से मनाने का फैसला किया गया है और इसे ‘विकसित भारत युथ लीडर डायलॉग’ नाम दिया गया है।
उन्होंने कहा इस संवाद के लिए देशभर में माई भारत प्लेटफॉर्म की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें 30 लाख से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया था। उनमें से 2 लाख युवाओं का मेरिट के आधार पर चयन किया गया, जिसमें निबंध प्रतियोगिता हुई और उनमें से 6 हजार निबंध चुने गए। उनमें से 1500 युवा 11-12 तारीख को भारत मंडपम में आएंगे.इसके अलावा सांस्कृतिक गतिविधियां करने वाले युवा, पाथब्रेकर्स युवा, ‘विकसित भारत युथ लीडर डायलॉग’ में हिस्सा लेंगे और खुद प्रधानमंत्री मोदी उनसे मिलेंगे.








