
दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ” 2025 की पहली कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री ने किसानों को समर्पित की। इस बैठक में किसानों से संबंधित बहुत चर्चा हुई। आज किसानों के कल्याण से संबंधित फैसले लिए गए। आज सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 69,515 करोड़ रुपए आवंटन किए गए हैं। इसके साथ ही नवाचार और प्रौद्योगिकी के लिए 800 करोड़ का फंड बनाया गया है।








