रायपुर:लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने नगर पंचायत माना कैंप में करीब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिसमे अधोसंरचना मद से सीसी रोड, नाली भवन निर्माण और 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत सीसी रोड, नाली निर्माण, हांपर टिप्पर डम्पर, ई-रिक्शा और ट्विन बिन क्रय शामिल हैं।
यह विकास कार्य 15 वार्डों में किए जाएंगे, जो माना कैंप क्षेत्र के निवासियों की सुविधा और जीवन स्तर को और बेहतर बनाएंगे।
कार्यक्रम में विधायक मोती लाल साहू, पूर्व विधायक नंद कुमार साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व अध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, उर्मिला चौहान, मंडल अध्यक्ष रवींद्र चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोनेश्वर शर्मा सहित पार्षदगण और गणमायजन मौजूद थे।
भाजपा सरकार का संकल्प है कि हर क्षेत्र में समग्र विकास हो और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।









