रायपुर:लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा छत्तीसगढ़ के महान संत और सतनामी संप्रदाय के प्रवर्तक संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज में समानता, सत्य और अहिंसा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं ने सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और असमानता के खिलाफ एक मजबूत आवाज उठाई। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को समाप्त कर एक समरस और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना कर सकते हैं।बृजमोहन अग्रवाल गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती पर ग्राम लिमतरा, वि.खं. सिमगा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर समेत समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग
- चार श्रम संहिताओं के खिलाफ 1 अप्रैल को काला दिवस
- शाबाश निकिता बिटिया… छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है : मुख्यमंत्री
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा बनी चौंपियन
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वदेशी मेले में स्टॉलों का किया, अवलोकन
- 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद








