धमतरी:बेटी की शादी करना एक पिता के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी और चुनौति होती है। वह भी एक किसान परिवार में जन्मी बेटी की शादी में किसी तरह की कोई कसर ना रह जाए, इसकी चिंता बेटी की डोली घर से उठते तक पिता को सताती है। पर अब प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने ऐसे बेटियों के पिता की चिंता को दूर कर दिया। दरअसल जिले के ग्राम भटगांव के किसान लोकेश राम साहू की बिटिया की शादी के ठीक पहले उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत बोनस राशि मिली। वे बताते हैं कि कृषक उन्नति योजना ने उनकी बेटी की शादी में चार चांद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी एक एकड़ 30 डिस्मिल जमीन है, जिस पर उपजाए लगभग 26 क्विंटल 80 किलोग्राम धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया। उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 25 हजार रूपये बोनस राशि मिली, वह भी तब जब उनकी बिटिया की शादी होने वाली थी। किसान लोकेश राम साहू खुश होकर प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करते हुए कहते हैं कि किसान के हित में हमारे मुख्यमंत्री इतना अच्छा फैसला लिए हैं, जिससे उनकी बिटिया की शादी में चार चांद लग गए।

ब्रेकिंग
- इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ
- स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी
- मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ
- विशेष लेख:महादेव घाट, खारून नदी और रायपुर का सांस्कृतिक पुनर्जागरण: मनोज शुक्ला
- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव ने नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की









