
दिल्ली: भाजपा सांसद और वक्फ (संशोधन) विधेयक पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, “बैठक में कर्नाटक के कुछ इलाकों के मौजूदा विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल मौजूद था। उन्होंने मुझे एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि कर्नाटक में सैकड़ों सालों से किसान जिन खेतों पर खेती करते आ रहे हैं, उन्हें अचानक वक्फ की संपत्ति घोषित कर दिया गया है और किसानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं. कर्नाटक सरकार को इस पर गौर करने की जरूरत है। हमें यहां तक बताया गया कि वक्फ सरकारी संपत्तियों के साथ-साथ मंदिर की संपत्तियों पर भी दावा कर रहा है। मुझे सौंपे गए इस ज्ञापन को मैं कर्नाटक सरकार को प्रश्नावली के रूप में भेजूंगा और जवाब मांगूंगा… अगली बैठक 5 दिसंबर को है.”









