बेमेतरा:। महावीर इंटरकॉर्टिनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन (मीसो) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बेरला विकासखंड के ग्राम हरदी में किया गया। इस समारोह में बेमेतरा विधान सभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश तिवारी का स्वागत संस्था के राष्ट्रीय महासचिव लोकेश कावड़िया और प्रदेश अध्यक्ष वीर अशोक मुकीम ने किया। सम्मानित करते हुए लोकेश कांवड़ियां ने कहा, योगेश तिवारी ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो अद्भुत योगदान दिया है, वह सभी के लिए प्रेरणादायक है। बेमेतरा में उनकी पहल पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, जरूरतमंदों की मदद और बुजुर्गों की सेवा में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है। उन्होंने आगे कहा कि योगेश तिवारी द्वारा ग्राम गोमची में संचालित 200 बिस्तरों वाले मां गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह वृद्धाश्रम उनके समाजसेवा के कार्यों का जीता-जागता उदाहरण है। इस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा कर उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी है। सम्मान के लिए धन्यवाद देते हुए योगेश तिवारी ने कहा, यह सम्मान मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक है। समाजसेवा के प्रति मेरी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। मैं महावीर इंटरकॉर्टिनेंटल सर्विस का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस समारोह में शामिल होने और समाज के प्रति किए गए प्रयासों के लिए सम्मानित करने का अवसर दिया। आयोजन में संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने
शपथ ग्रहण किया। जिनमें प्रदेश अध्यक्ष वीर अशोक मुकीम, कार्यकारी अध्यक्ष वीर योगेंद्र भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष वीर जयंतभाई टांक, उपाध्यक्ष वीर राजेंद्र सेठिया, और कोषाध्यक्ष वीर संजय जैन सहित कई पदाधिकारी शामिल रहें जिन्होंने, अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था ने अपने आगामी कार्यों और योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर संस्था ने सामाजिक सेवा और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।
गौरतलब है कि महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन (मीसो) हर रोज नित नई उंचाईयों पर अपने मुकाम बनाती जा रही है। मीसो का उदेश्य है, सेवा संस्कार और स्वावलंबन। महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन इस कदम पर चलते हुए अब तक 41000 से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर चुका है। यह संगठन मूक-बधिर और अन्य दिव्यांग व्यक्तियों को कौशल विकास और स्वरोजगार के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. जयेश कावड़िया, रामकृष्ण केयर के संजय जैन, कुमार सिंह, मोतीचंद ओसवाल, फूलचंद नाहटा, रमेश कोठारी, वीर सुरेश कांकरिया, वीर संपत झापक, एंव वीर पीसी मालु सीए, मुकेश, नवनीत झा व उनकी पत्नी, किरण जैन, नीलू रामटेके, आरती, नेहा, अनुराधा, पंकज गुप्ता, नरेंद्र लूनिया, धनु, तरुण समेत कई विशिष्ट लोग उपस्थित थे।







