रायपुर:छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली के भारत मण्डपम में आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर प्रदर्शित वस्तुओं और उत्पादों की जानकारी ली। राज्यपाल ने पवेलियन में उपस्थित शिल्पकारों और उद्यमियों से बातचीत की एवं उन्हें प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने कहा कि व्यापार मेला छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने राज्य की कला और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और विकास की झलक इस पवेलियन में देखने को मिलती है।

ब्रेकिंग
- बड़े राज्यों को पछाड़कर छत्तीसगढ़ बना नंबर-वन
- जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
- बलरामपुर में 2 एकड़ से अधिक भूमि में अफीम की अवैध खेती पर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
- कैबिनेट कक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
- रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक






