राजनांदगांव: जिले की अंतर्राज्जीय जांच चौकी पाटेकोहरा में 470 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना राज्य से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। पाटेकोहरा जांच चौकी में खाद्य एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो ट्रकों में 470 क्विंटल धान पाए जाने पर जब इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह धान अवैध रूप से परिवहन कर तेलंगाना से लाया जा रहा है। खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी ने बताया कि टीम ने दोनों ट्रकों में लोड धान को जब्त कर पुलिस चौकी चिचोला की सुपुर्दगी में दे दिया है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से परिवहन कर धान को सरायपाली और रायपुर ले जाया जा रहा था।

ब्रेकिंग
- धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से किसानों को मिली राहत, फसल बीमा की दावा राशि का हुआ भुगतान
- बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से
- नारायणपुर में वन महोत्सव का भव्य आयोजन
- मुख्यमंत्री ने तुपकी चलाकर दी भगवान श्री जगन्नाथ को प्रतीकात्मक सलामी









