रायपुर:धरती आबा वीर जल, जंगल, जमीन के रक्षक भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय औेर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ब्रेकिंग
- हसदेव बांगो परियोजना- बैराज गेटों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए 3.83 करोड़ रूपए की स्वीकृति
- छत्तीसगढ़ में झमाझम हुई बारिश:राज्य में 647.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसानों को मिल रहा आय बढ़ाने का अवसर
- तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ निकलेगी ‘तिरंगा साइकिल यात्रा 2026: कल्पना योगेश तिवारी






