रायपुर:उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण विभाग के सरगुजा संभाग में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर विश्रामगृह में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों का निरीक्षण करने और विभागीय अभियंताओं को फील्ड में भेजकर रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने सड़कों की नियमित रिपोर्टिंग के लिए पुख्ता कार्यप्रणाली विकसित करने के साथ ही सड़कों के संधारण के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया, शुभारंभ
- गाय खुले में, सड़को पर रोज दुर्घटना हो रही – कांग्रेस
- बारिश में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की पोल खुल रही है:कांग्रेस
- वाल्मीकि ही तुलसी के रूप में अवतरित हुए:डॉ स्वामी इन्दुभवानन्दतीर्थ महाराज
- पेंशनर्स संगठन ने किया, धरना प्रदर्शन







