नई दिल्ली:सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने गंगा नदी में अपने मेडल को प्रवाहित करने का फैसला टाल दिया है. हरिद्वार के हर के पैड़ी पर मौजूद सभी पहलवान अब पीछे हट गए हैं. पहलवानों ने बृजभूषण पर कार्यवाही के लिए अब 5 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. पहलवान मंगलवार की शाम को अपने मेडल के साथ हरिद्वार पहुंचे थे. हरिद्वार पहुंचने के बाद इन पहलवानों ने कहा था कि जब सरकार हमारी बात सुनने को और ना ही आरोपी सांसद पर कार्रवाई करने को तैयार है तो ऐसे में देश के लिए जीते ये मेडल हमारे किस काम के. हम इन मेडल को गंगा में बहाने के लिए यहां आए हैं. विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, संगीता फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई शीर्ष प्रदर्शनकारी पहलवान हरिद्वार पहुंचे हैं.

ब्रेकिंग
- प्रदेश में स्थापित होंगे ,1460 गौधाम
- चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि
- पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर :डॉ. दानेश्वरी सम्भाकर
- एल आई सी में ओ एफ एस के विरोध में देश भर में बीमा कर्मियों ने किया,प्रदर्शन
- मुख्यमंत्री से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात







