रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धमतरी में जल-जगार महोत्सव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल पीकू द वाटर गार्जियन संरचना का लोकार्पण किया। उन्होंने पीकू मॉडल के नल से व्यर्थ बह रहे पानी के नल को बंद कर लोगों को पानी बचाव का संदेश दिया। नल को बंद करते ही नल के ऊपर लगे कैमरे ने मुख्यमंत्री सहित उनके साथ में मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों की फोटो बड़े एलईडी डिस्प्ले में दिखाई। इससे यह संदेश दिया गया कि पानी के बचाव करने वाले की लाइव फोटो प्रदर्शित कर उनको जल वीर के रूप प्रोत्साहित किया जा रहा है।

ब्रेकिंग
- करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री
- ‘कैफे पण्डुम’ बना स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की मिसाल!
- सहकारिता के अगले 5 वर्षों के रोडमैप पर हुआ, मंथन
- शारदीय नवरात्रि में भगवती राजराजेश्वरी की होगी,विशेष पूजा-अर्चना
- नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विश्विद्यालयों में गठित होगी NEP सेल






