जशपुरनगर:बगिया स्थित सीएम कैम्प कार्यालय की पहल पर मड़ियाझरिया में सार्वजनिक राशन वितरण दुकान (पीडीएस) संचालित करने का आदेश बगीचा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने जारी कर दिया है। इससे ग्रामीणों को राशन लेने के लिए 8 किलोमीटर की दौड़ लगाने से बड़ी राहत मिली है। इस पहल के लिए ग्रामीणों ने सीएम कैम्प कार्यालय का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा है।उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही जिले के कांसाबेल ब्लाक के ग्राम पंचायत केनाडांड़ के आश्रित ग्राम मड़ियाझरिया से आए ग्रामीणों ने सीएम कैम्प में ज्ञापन सौंपा था।

ब्रेकिंग
- प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 वर्ष देश के विकास और परिवर्तन की प्रेरक यात्रा : मुख्यमंत्री
- आदिवासी विद्यार्थियों के लिए 24 नए छात्रावास, पढ़ाई को मिलेगा नया सहारा
- ग्रामीण पर्यटन के उत्कृष्ट प्रयासों को मिलेगा ‘चेन्दरू’ सम्मान
- जनता की 50 शिकायतें बेअसर : विकास उपाध्याय
- संस्कृत शिक्षा को नई दिशा देने छत्तीसगढ़ के विद्यालय प्रमुखों का मंथन






