कोरबा: जिले के पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम हरनमुड़ी की 70 वर्षीय वृद्धा ध्वजा बाई को कुछ माह पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ लोगों से पैसे मांगने की आवश्यकता पड़ती थी। कई बार कुछ रूपए के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ता था। अब जबकि महतारी वंदन योजना से हर महीने खाते में 01 हजार रूपए समय पर मिल जाते हैं तो वृद्धा ध्वजा बाई को किसी के आगे रूपए के लिए हाथ फेलाने जैसी नौबत नहीं आती है। ग्राम हरनमुड़ी की वृद्धा ध्वजा बाई ने बताया कि उम्र के साथ ही उन्हें कुछ भी काम करने में परेशानी है वह किसी तरह छोटे-मोटे घरेलू काम कर लेती है। उन्होंने बताया कि विगत माह महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का आहरण किया है। इस राशि का उपयोग अपने उपचार और बीमारी के दौरान दवा, फल आदि में किया है।

ब्रेकिंग
- ’दरभा के कोलेंग तक श्मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफल एक वर्ष
- लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह
- तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों की रिक्तियों के लिए युवा कर सकेंगे आवेदन
- ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: बहकर जाने वाला बरसाती पानी बना आजीविका का साधन
- ’राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकजुटता और समाज हित पर हुआ मंथन








