रायपुर:78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी और विभिन्न वर्ग समुदाय के लोग टाउन हॉल पहुंच रहे हैं। यहां प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियों को बड़े ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी में स्कूली विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक है।
प्रदर्शनी देखने के लिए यहां प्रतिदिन आने वाले स्कूली विद्यार्थियों के मध्य क्विज प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तथा विजयी प्रतिभागियों को तत्काल मिलने वाले पुरस्कार से प्रदर्शनी को लेकर स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं में रूझान बढ़ा है।

ब्रेकिंग
- हसदेव बांगो परियोजना- बैराज गेटों की मरम्मत और पेंटिंग के लिए 3.83 करोड़ रूपए की स्वीकृति
- छत्तीसगढ़ में झमाझम हुई बारिश:राज्य में 647.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसानों को मिल रहा आय बढ़ाने का अवसर
- तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ निकलेगी ‘तिरंगा साइकिल यात्रा 2026: कल्पना योगेश तिवारी






