रायपुर:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल के संवेदनशील गांव पालनार पहुंचे और वहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मौके पर पालनार के सभी मोहल्लों में सोलर सिस्टम एवं टीव्ही देने की घोषणा की।
गौरतलब है कि विजय शर्मा छत्तीसगढ़ शासन के पहले मंत्री है, जो इस गांव में ग्रामीणों से मिलने और उनकी समस्याओं सुनने पहुंचे थे। शिविर में ग्रामीणों का राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पत्र सहित शासन के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित सभी योजनाओं से लाभान्वित करने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया था।

ब्रेकिंग
- नीट काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट से पहले दस्तावेजों का गहन पुनरीक्षण अवश्य हो – एसएफआई
- खीरा सहित विभिन्न सब्जियों के उत्पादन से बढ़ी आमदनी
- उपमुख्यमंत्री ने कहा प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था, संकल्प
- मुख्यमंत्री ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- हर घर में हो छोटी-सी लाइब्रेरी, पढ़ने की संस्कृति को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री







