रायपुर:राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का जमीनी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए बलौदाबाजार जिले में नवाचार के रूप में दस्तक अभियान शुरू किया गया है।.जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बटन दबाकर किया।.
अभियान के तहत प्रत्येक गांव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो माह के प्रथम सप्ताह गांव का निरीक्षण एवं लोगों से चर्चा कर योजनाओं एवं समस्याओं की जानकारी लेंगे। निरीक्षण की जानकारी को दस्तक एप्प में अपलोड करना होगा। निरीक्षण प्रतिवेदन का समय- सीमा में समीक्षा की जाएगी।

ब्रेकिंग
- मुख्यमंत्री की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम
- विजय पाण्डेय ने विप्र पब्लिक स्कूल के लिए दिए 40 पंखे
- विशेष लेख : अकादमिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और कर्मचारी हितों के साथ आगे बढ़ता छत्तीसगढ़:विष्णु प्रसाद वर्मा
- तीजन बाई के नाम से चौंक का नामकरण किया जावे:कमलेश मिश्रा
- हरित क्रांति की ओर बड़ा कदम : एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाखों पौधों का होगा रोपण






