
रायपुर:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं से विश्राम गृह, पाटन में मुलाकात हुई।वित्त मंत्री के बयान से युवा बेहद निराश हैं और भाजपा सरकार में खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।युवाओं ने शिक्षक भर्ती सहित अन्य भर्तियों को जल्द से जल्द शुरू करवाने हेतु आवाज उठाने की बात कही है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा आगामी विधानसभा सत्र में हम पुरजोर तरीके से युवाओं की आवाज सदन में उठाएंगे।








