रायपुर,:मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन भवन के कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, क्रेडा, उद्यानिकी विभाग, संस्कृति विभाग, एनआरडीए और कलेक्टर रायपुर को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को आपसी समन्वय से गुणवत्ता के साथ त्वरित गति से पूर्ण कराएं। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस से विधानसभा सचिवालय के अधिकारी भी शामिल हुए।

ब्रेकिंग
- नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल
- युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- सुविधाओं के आभाव में पढ़ाई प्रभावित बच्चे आंदोलन को बाध्य – कांग्रेस*
- प्रदेश में अपराधी बेलगाम और कानून व्यवस्था बदहाल – दीपक बैज
- संयमी पुरुष में प्रसाद और क्रोध दोनों रहते हैं:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ महाराज






